ईयू में 5 वर्षो में अवैध प्रवेश न्यूनतम स्तर पर

लंदन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों की संख्या पांच सालों में सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

ईयू के ब्लॉक के बार्डर एजेंसी ने यह जानकारी दी।

बीबीसी ने शुक्रवार को बताया, “फ्रॉन्टेक्स एजेंसी द्वारा पिछले साल करीब 150,000 लोग अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करते दर्ज किए गए, जो 2013 के बाद से सबसे न्यूनतम स्तर है।”

इसने भूमध्यसागर को पार कर इटली में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट को उजागर किया।

लेकिन इसने कहा कि स्पेन में प्रवासियों के प्रवेश की संख्या लगातार दूसरे वर्ष दोगुना हो गई।

2018 में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या 92 फीसदी रही जो 2015 के मुकाबले कम है, जब यूरोप में प्रवासी संकट अपने चरम पर था।

यह आंकड़ा 2017 के मुकाबले भी कम है, जिसमें उत्तरी अफ्रीका से दक्षिणी इटली के मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर अवैध प्रवासियों के पहुंचने की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

फ्रॉन्टेक्स ने कहा कि वहां अवैध रूप से सीमा पार करने वालों की संख्या में अचानक 80 फीसदी की गिरावट आई है।

इसने कहा कि लीबिया से जाने वाले लोगों की संख्या में एक साल में 87 फीसदी की गिरावट आई और अल्जीरिया के मामले में यह करीब आधा रहा।

फ्रॉन्टेक्स का कहना है कि प्रवासियों के प्रवेश करने के लिहाज से पश्चिमी भूमध्यसागरीय मार्ग अब यूरोप का सबसे सक्रिय क्षेत्र है। स्पेन में अवैध आगमन की संख्या (ज्यादातर मोरक्को से) 2018 में दोगुनी होकर 57,000 हो गई।

एजेंसी ने यूरोपीय संघ में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर लैंगिक और आयु के आधार पर भी आंकड़े जुटाए।

इसने कहा कि प्रवेश करने वालों में 18 फीसदी महिलाएं रहीं, जबकि पांच में से एक ने कहा कि वे 18 साल से कम उम्र की हैं।

यह आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के आंकड़ें से अलग है, जिसने पिछले साल यूरोपीय संघ में 123,109 अवैध प्रवासियों के प्रवेश करने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493