ईयू, यूनिसेफ ने नेपाल में शिक्षा परियोजना शुरू की

काठमांडू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने साथ मिलकर नेपाल में शिक्षा प्रणाली को फिर से शुरू करने की परियोजना शुरू की है। नेपाल पिछले साल आए भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस भागीदारी के तहत कुल 40 लाख यूरो की मदद दी जाएगी और 650 शिक्षण केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इससे नए स्थापित किए गए शिक्षण केंद्रों को आवश्यक शिक्षण सामग्री मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को मनोसामाजिक परामर्श प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पिछले साल 25 अप्रैल को नेपाल में रिक्टर पैमान ेपर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 8,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 21,000 से अधिक घायल हुए थे।

नेपाल में यूरोपीय संघ की राजदूत रेंजी तीरिंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पिछले कुछ सालों में नेपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। लेकिन नेपाल में आए भूकंप में शिक्षण संस्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे इस बढ़त को जारी रखने में कठिनाई आ रही है।”

नेपाल में यूनिसेफ के प्रतिनिधि तोमू होजूमी ने कहा, “पिछले नौ महीनों से यूनिसेफ सरकार के साथ मिलकर भूकंप प्रभावित इलाकों में शिक्षण संस्थानों को वापस शुरू करने के लिए काम कर रहा है। इस परियोजना के तहत सभी छात्रों को शिक्षण सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493