ईरानी फिल्मकार की फिल्म में रहमान, ईशान खट्टर

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी ने सोमवार को अपनी पहली भारतीय फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ की घोषणा की। फिल्म में उन्होंने अभिनेता ईशान खट्टर और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को लिया है।

माजिद ने कहा कि शाहिद कपूर के भाई ईशान को उन्होंने इसलिए चुना, क्योंकि वह शानदार और बेहद प्रतिभाशाली हैं।

माजिद ने साथ ही कहा कि उन्हें ईशान का भविष्य बेहद उज्जवल नजर आ रहा है।

फिल्म की शूटिंग सोमवार को शुरू होगी और इसका निर्माण जी स्टूडियो और आईकैंडी फिल्म्स कर रहे हैं।

माजिद ने फिल्म के बारे में कहा, “सत्यजीत रे जैसे फिल्मकारों ने दुनियाभर के दर्शकों को भारतीय संस्कृति, यहां की संपन्न विरासत और आम लोगों की जिंदगी दिखाई है। मुझे उनका काम बेहद पंसद है।”

उन्होंने कहा, “इन फिल्मों की स्मृतियां वर्षो से मेरे दिमाग में रही हैं और मुझे भारत में एक फिल्म बनाने को प्रेरित करते रहे हैं। आखिरकार मैं आम लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी कहानी सुनाने के लिए एक शानदार टीम के साथ मुंबई में हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493