खरतौम, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब द्वारा शिया मौलवी निम्र अल निम्र को मौत की सजा देने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने के फैसले के बाद सूडान ने खरतौम स्थित ईरानी दूतावास के सदस्यों को दो सप्ताह के भीतर देश छोड़कर चले जाने को कहा गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सूडान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को खरतौम में ईरानी उपराजदूत का तलब किया और राजनयिक संबंध समाप्त करने के फैसले की जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्रालय के कार्यकारी उपमंत्री राजदूत दफल्ला अल हज अली ने खरतौम में ईरानी उपराजदूत को कहा कि सूडान ईरानी राजनयिकों को देश छोड़कर जाने के लिए अधिकतम दो सप्ताह का समय देता है।”
इससे पूर्व सोमवार को सूडान के अधिकारियों ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता दिखाते हुए ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की।
मंत्रालय के मुताबिक, “तेहरान में सऊदी अरब दूतावास और मशाद शहर में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद यह फैसला किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath