ईरान, अमेरिका ने वार्ता में प्रगति को स्वीकारा

वियना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम संबंधित वार्ता में प्रगति हुई है।

यह जानकारी अमेरिका तथा ईरान के शीर्ष राजनयिकों ने दी।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को यहां अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरिफ के साथ बैठक के बाद कहा, “हमारे मुद्दे काफी कठिन रहे हैं, लेकिन हमें यह विश्वास है कि हम प्रगति कर रहे हैं और इस वजह से काम जारी रख रहे हैं।”

इससे पहले जरिफ ने संवाददाताओं से कहा, “हमने प्रगति की है और हम प्रगति करेंगे और हम प्रगति के लिए हर अवसर का इस्तेमाल करेंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस और उनके चीनी समकक्ष वांग यी तथा यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी भी गुरुवार को वार्ता से जुड़ सकते हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने मंगलवार को घोषणा की कि वार्ता की अवधि 30 जून से सात जुलाई के लिए बढ़ा दी गई है।

ईरान तथा पी5+1 समूह (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन तथा जर्मनी) अप्रैल में समझौते की रूपरेखा पर सहमत हो गए और उन्होंने समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 30 जून तय की तारीख तय की थी। लेकिन इस तिथि तक समझौता नहीं हो पाने के कारण अब इसकी तिथि बढ़ाकर सात जुलाई कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493