ईरान आईएस से लड़ाई में मददगार : अमेरिका

वाशिंगटन, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जान केरी ने अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद इराक से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को जड़ से उखाड़ने के मिशन में ‘मददगार’ होने के लिए ईरान की सराहना की है।

कोलोराडो में ‘एस्पेन आईडियाज फेस्टिवल’ में यह पूछे जाने पर कि इराक में ईरान का प्रभाव ‘ज्यादा लाभदायक है या ज्यादा हानिकारक’, केरी ने यह अप्रत्याशित जवाब दिया।

‘आर टी’ ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, केरी ने कहा, “सभी जानते हैं कि ईरान के साथ हमारी कुछ समस्याएं हैं और हम उन समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।”

केरी ने कहा, “लेकिन, मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान, इराक में कई मायनों में मददगार रहा है। वह साफ तौर पर आईएस के खिलाफ काम कर रहा है। इसलिए हमारा लक्ष्य एक ही है।”

इराक में आईएस की ताकत घट रही है, खासतौर पर अस्थिर अनबर प्रांत में, जहां इराकी जमीनी बलों और अमेरिकी हवाई बलों के संयुक्त प्रयास ने उसे कमजोर कर दिया है।

अमेरिकियों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच सहयोग केवल आईएस के खिलाफ लड़ाई तक ही हो सकता है।

अमेरिका ने यह आरोप भी लगाया है कि ईरान, सीरिया में अपने सहयोगियों के लिए मार्ग सुरक्षित करने के लिए इराक में अमेरिकियों की मदद कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493