ईरान का यमन में हथियार भेजने से इंकार

तेहरान, 31 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने यमन में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच वहां हथियार तथा गोला-बारूद आपूर्ति कराने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद और झूठा करार दिया है।

ईरान पर ये आरोप यमन ने लगाए हैं, जिसे उसने स्पष्ट तौर पर नकार दिया है।

प्रेस टेलीविजन के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारजीह अफ्खाम ने मंगलवार को कहा, “ईरान द्वारा यमन को हथियार भेजने का दावा पूरी तरह बेबुनियाद और सरासर झूठ है।”

उन्होंने कहा, “इस तरह के दावों से यमन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को कभी न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।”

अधिकारी ने कहा कि ईरान ने अरब देश को चिकित्सा सहायता तथा स्वास्थ्य उत्पादों की खेप भेजी है।

अफ्खाम ने कहा कि यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों से लोगों की संपत्ति का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सहायता संस्थाओं, खासकर रेड क्रॉस से प्रभावित लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

यमन में हौती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर सऊदी अरब के नेतृत्व में हवाई हमले 26 मार्च को शुरू किए। हौती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अब्द रब्बुह मंसूर को सत्ता से बेदखल कर पूरे तंत्र पर कब्जा कर लिया है। मंसूर ने फिलहाल अदन में शरण ले रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493