ईरान की अर्ध-सरकारी ‘फार्स न्यूज एंजेसी’ ने जरीफ के हवाले से कहा, “आतंकवादियों के पास अब पार करने के लिए कोई सीमा नहीं रह गई है। सुन्नी, शिया दोनों ही पीड़ित हैं, इसलिए हमें एकजुट होना होगा।”
गौरतलब है कि सोमवार को एक आत्मघाती हमलावर ने सऊदी शहर मदीना में पैगंबर मुहम्मद की मस्जिद के पास खुद को उड़ा लिया, जिसकी वजह से चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath