ईरान की निजी कंपनियां कच्चा तेल निर्यात करेंगी

तेहरान, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के उपराष्ट्रपति इशाक जहांगीरी ने रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को विफल करने के लिए देश के निजी सेक्टर को तेल का निर्यात करने की मंजूरी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका का उद्देश्य ईरान की तेल की बिक्री में कटौती करना है। यह एक असंभव कदम है।

जहांगीरी ने तेहरान में नेशनल डे ऑफ इंडस्ट3ी एंड माइन के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस तरह के कदम देश के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध की तरह है।

उन्होंने कच्चे तेल के बाजार में किसी भी देश द्वारा ईरान के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाए जाने से आगाह करते हुए कहा कि जो भी ऐसा करेंगे वे ईरान को धोखा देंगे और उन्हें किसी न किसी दिन सजा जरूर मिलेगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब से अपना तेल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493