तेहरान, 26 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हैकरों ने ईरान के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान की वेबसाइट हैक कर ली है। बुधवार की एक मीडिया रिपोर्ट इसकी जानकारी दी गई है।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, विभाग के कर्मचारी राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान के कंप्यूटर प्रणालियों तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं और जब वे लॉग-इन कर रहे हैं तो उनकी स्क्रीन पर एक संदेश प्रसारित हो रहा है, जिसमें ‘दाएश (आईएस का अरबी नाम) द्वारा हैक’ लिखा है।
dharmpath.com dharmpath