ईरान : कुद्स बल की कमान कट्टरपंथी जनरल इस्माइल घानी को

तेहरान, 5 जनवरी – कासिम सुलेमानी के स्थान पर एक कट्टरपंथी ईरानी जनरल इस्माइल घानी की नियुक्ति कुद्स बल के प्रमुख के रूप में की गई है। अमेरिकी हवाई हमले में कुद्स बल के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने उनके स्थान पर नए प्रमुख के रूप में कट्टरपंथी जनरल इस्माइल घानी को चुना है।

फारसी भाषा के रेडियो फरदा ने एक रिपोर्ट में कहा कि खामेनी ने उनकी नियुक्त के बाद उनकी प्रशंसा करते उन्हें “सबसे प्रतिष्ठित क्रांतिकारी गार्ड कमांडरों में से एक” करार दिया।

125,000 सैन्यकर्मियों की क्षमता वाले ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक इकाई कुद्स बल है। यह अर्धसैनिक संगठन सीधे खामेनी को रिपोर्ट करता है।

घानी 1980 में हुए ईरान-इराक युद्ध में भाग ले चुके हैं और वह कासिम सुलेमानी के एक सबसे करीबी और भरोसेमंद सहयोगी भी रहे हैं।

रेडियो फरदा की खबर के अनुसार, सुलेमानी की तरह ही नए कमांडर ईरानी जनरल इस्माइल घानी इजरायल को लेकर अपने कट्टरपंथी विरोध के लिए चर्चित हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493