ईरान के आध्यात्मिक नेता ईराक में हस्तक्षेप के खिलाफ़

9RIA-169387-Previewआयतोल्लाह सय्यद अली होसैनी ख़ामेनेई ने रविवार को कहा है कि इराक के उत्तर में लड़ाकों के भारी हमले के बावजूद ईरान इस बात के सख्त खिलाफ़ है कि अमरीका और दूसरे देश इसके मामलों में दखल दें|

ख़ामेनेई ने अपने वक्तव्य में इंगित किया है कि मौजूदा हालात में भी इराकी सरकार खुद अपने देश की सुरक्षा संभाल सकती है|

कुछ दिन पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि वाशिंगटन तीन सौ तक सैनिक परामर्शदाता इराक भेजने का इरादा रखता है| ये लोग ‘इराक और लेवांत इस्लामी राज्य’ संगठन के लड़ाकों का सामना करने में इराकी सरकार की मदद करेंगे| ओबामा के अनुसार अमरीकी सैनिक इराक में अपनी टोही गतिविधियां तेज़ करेंगे और ज़रूरत होने पर इन गतिविधियों की बदौलत पता चले ठिकानों पर हवाई हमले करेंगे|

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493