तेहरान, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी फुटबाल क्लब सेपाहान एससी ने इराकी अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर मारवान हुसैन अल-अजीली के साथ करार किया है। बुधवार को मीडिया की रिपोर्टों से यह जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हुसैन ने इसफाहान आधारित क्लब के साथ दो साल का करार किया था। हालांकि, इसकी फीस की जानकारी साझा नहीं कई गई है।
अल-अजीली वर्तमान में अल-शोर्ता क्लब के सदस्य हैं और वह ईराकी प्रीमियर सीजन के बाद सेपाहान क्लब से जुड़ेंगे।
इराक के 25 वर्षीय स्ट्राइकर ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए मुकाबले खेले हैं।
सेपाहान ने हाल ही में ब्राजीलियाई डिफेंडर जेरो रोड्रिगुएस पेइक्सोटो फिल्हो के साथ करार किया है।
dharmpath.com dharmpath