आरजीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि तकनीकी जांच से यह साबित होता है कि अमेरिकी नौसेना की दो नौकाओं द्वारा जल सीमा का उल्लंघन जानबूझकर नहीं किया गया था।
बयान के मुताबिक, नाविकों को रिहा कर दिया गया और उन्हें फारस की खाड़ी में छोड़ दिया गया।
बयान में यह भी कहा गया है कि उन्होंने ईरान की जल सीमा का दोबारा उल्लंघन न करने का संकल्प लिया।
आईआरजीसी ने बुधवार सुबह कहा कि मंगलवार अपराह्न 4.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी नौसेना की नौकाओं में सवार चालक दल के 10 सदस्य (नौ पुरुष व एक महिला) अवैध रूप से ईरान की जलसीमा में दाखिल हो गए थे।
आईआरजीसी के नौसेना बलों ने पहले उन्हें चेतावनी संदेश दिया और फिर उन्हें हिरासत में लेकर ईरान की फारसी द्वीप पर भेज दिया।
इससे पहले, बुधवार सुबह आईआरजीसी के नेवी कमांडर अली फादवी ने कहा कि 10 अमेरिकी नाविकों को शायद रिहा कर दिया जाएगा, क्योंकि नौवहन में गड़बड़ी के चलते वे ईरान की सीमा में प्रवेश कर गए थे।
dharmpath.com dharmpath