ईरान ने परमाणु समझौते के उल्लंघन को लेकर अमेरिका को चेताया

तेहरान, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने 2015 में ईरान और वैश्विक शक्तियों के बीच हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते को कमजोर करने के लिए कोई भी कदम उठाने के खिलाफ रविवार को अमेरिका को चेताया।

सिन्हुआ ने सालेही के हवाले से बताया, “यदि अमेरिका इस समझौते से पीछे हटने का फैसला करता है तो ऐसी स्थिति में ईरान चार दिनों में ही 20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन करने में समक्ष होगा।”

उन्होंने कहा, “20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन अमेरिका के लिए सबक होगा।”

सालेही ने कहा, “हमें उम्मीद है कि अमेरिका इस समझौते से पीछे नहीं हटेगा।”

सालेही ने गुरुवार को अमेरिका को 2015 के ईरान परमाणु समझौते के खिलाफ और कोई कदम नहीं उठाने को लेकर चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, “हम अपने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता को सुरक्षित रखने को लेकर गंभीर है लेकिन यदि अमेरिका और यूरोप और या अन्य कोई वैश्विक शक्ति इस समझौते से पीछे हटती है तो हम कुछ अलग जरूर करेंगे।”

सालेही ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसा कारोबारी बताया, जो अप्रत्याशित फैसलों से अपने अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493