ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम पर यूरोपीय संघ की चिंताएं खारिज की

समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ के अनुसार, कासिमी ने कहा कि मिसाइल परीक्षण सहित ईरान की रक्षा क्षमताओं को किसी भी बातचीत के अधीन नहीं किया जा सकता है।

कासिमी ने कहा, “ईरान के मिसाइल परीक्षणों को देश की रक्षा नीतियों के अनुरूप किया जाता है और ईरान की रक्षा क्षमताओं को लेकर किसी भी तरह की बातचीत या इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

कासिमी की यह टिप्पणी यूरोपीय संघ की परिषद के हाल के एक बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप आई है, जिसमें कहा गया था कि ‘ईरान के मिसाइल कार्यक्रम सहित क्षेत्रीय सैन्य हलचल चिंता का विषय है।’

बयान में यूरोपीय संघ ने ईरान से आग्रह किया है कि उन्हें अविश्वास गहराने वाली बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493