ईरान ने सऊदी अरब से आयात पर प्रतिबंध को मंजूरी दी

समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरान सरकार ने सऊदी अरब में तैयार होने वाले सभी उत्पादों पर पाबंदी को मंजूरी दे दी है।

ईरान ने यह कदम सऊदी अरब से अपने संबंधों के बिगड़ने के बाद उठाया है।

ईरान में सऊदी अरब द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी दिए जाने का विरोध हो रहा है। इसी के तहत प्रदर्शनकारियों ने ईरान में सऊदी अरब के दूतावास पर हमले किए, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

सऊदी अरब ने ईरान के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ दिए हैं। उसने ईरान के साथ हवाई संपर्क भी बंद कर दिए हैं और नागरिकों के ईरान जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

ईरान सऊदी अरब में लोहे की छड़, जूते, पिस्ता, केसर और सीमेंट का निर्यात करता है, जबकि सऊदी अरब से पॉलीथीन उत्पाद, पेय पदार्थो, तेल, कपड़ा और गोंद का आयात करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493