तेहरान, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान ने करीब 36 साल बाद पहली बार किसी महिला राजदूत को नियुक्त करने की घोषणा की। साल 1979 से लेकर अब तक किसी महिला राजदूत की नियुक्ति नहीं हुई है।
तेहरान, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान ने करीब 36 साल बाद पहली बार किसी महिला राजदूत को नियुक्त करने की घोषणा की। साल 1979 से लेकर अब तक किसी महिला राजदूत की नियुक्ति नहीं हुई है।
मर्जीय अफखाम नवंबर के आखिर में मलेशिया में राजदूत के रूप में अपनी नई पारी का आगाज करेंगी।
विदेश मंत्रालय में सेंटर फॉर पब्लिक एंड मीडिया डिप्लोमेसी के प्रमुख का पद संभाल चुकीं अफखाम साल 2013 से लेकर अब तक विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता के रूप में अपना पद संभालती आ रही हैं।
समाचार एजेंसी इसना के मुताबिक, अंतिम महिला राजदूत महरांगिज दौलतशाही थीं, जो साल 1979 में इस्लामिक क्रांति होने तक डेनमार्क में ईरान की राजदूत रहीं।
dharmpath.com dharmpath