ईरान, पश्चिमी देशों में समझौता जल्द : पुतिन

उफा (रूस), 11 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भरोसा है कि ईरान और विश्व की छह अन्य शक्तियां ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जारी अपनी बातचीत में जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगी।

ईरान के ‘प्रेस टीवी’ ने शुक्रवार को उफा में पुतिन के हवाले से बताया, “समझौता होना चाहिए। मेरे विचार से यह जल्द होगा।”

पुतिन ने उम्मीद जताई कि ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों -ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और जर्मनी- जल्द ही समझौता करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

पुतिन ने कहा, “सिर्फ ईरान और भागीदार देश ही नहीं, बल्कि अरब देशों सहित इस क्षेत्र के सभी देशों की इसमें दिलचस्पी है।” पुतिन ने ईरान पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा, “ईरान पर लगी ये पाबंदियां जल्द ही हटनी चाहिए। क्योंकि हमारा विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलाझाने का एकमात्र तरीका प्रतिबंध लगाना नहीं है।”

ईरान के विदेश मंत्री और शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद जावेद जारिफ ने कहा था कि यह वार्ता इस पूरे सप्ताहांत जारी रह सकती है। जारिफ के इस बयान के बाद पुतिन ने यह टिप्पणी की।

वियना में ‘प्रेस टीवी’ के संवाददाता ने जब जारिफ से पूछा कि क्या यह समझौता कुछ दिनों में हो सकता है तो इस पर उन्होंने कहा कि इसमें संदेह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493