दहघन यहां मास्को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी देश या संगठन ईरान की रक्षा क्षमता विशेषकर मिसाइल रक्षा क्षमता के विकास की राह में रोड़ा नहीं बन पाएगा।”
रक्षी मंत्री ने कहा कि ईरान को अपनी हिफाजत करने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिका, इजरायल व अन्य क्षेत्रीय देशों द्वारा आतंकवाद को दिए गए समर्थन के चलते पूरी दुनिया आतंकवाद के खतरे को लेकर एक तरह की असुरक्षा व अस्थिरता की स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि ईरान न पहले कभी किसी देश की सुरक्षा के लिए खतरा बना है और न आगे बनेगा। उन्होंने जोर दिया कि ईरान संप्रभु देशों पर हमले व बल प्रयोग की निंदा करता है।
दहघन ने अमेरिका की उसके ‘दोहरे व कई मापदंड’ को लेकर भर्त्सना की।
उन्होंने कहा, “प्रॉक्सी युद्ध का उपयोग व संबंधित व्यय अन्य देशों पर थोपने से संभवत: अन्य विश्वयुद्ध को न्योता मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath