ईरान में तुर्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

तेहरान, 12 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में तुर्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई।

ईरान आपातकाल संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग रविवार शाम को विमान के मलबे के पास पहुंचे। शव बुरी तरह से जल गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए जांच से ही की जा सकेगी।

ईरान के विमानन संगठन (ओवीए) ने इस घटना की पुष्टि की।

हवा में विमान में आग लगते देखी गई और विमान डोराक अनारी गांव के पास हेलेन पहाड़ से टकरा गया।

ओवीए के पब्लिक रिलेशंस विभाग के मुताबिक, विमान में चालक दल के तीन सदस्यों के साथ आठ यात्री सवार थे।

यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां से इस्तांबुल जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493