तेहरान-ईरान की गुप्तचर एजेंसियां देश के भीतर बड़ा अभियान चलाकर अमेरिका और इजरायल के लिए जासूसी करने वालों को गिरफ्तार कर रही हैं. ईरान इन लोगों पर इजरायल के सैनिक होने का आरोप लगा रहा है. साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को फांसी जैसी भयानक सजा भी दे रही है. फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खुफिया मंत्रालय ने 97 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर “इजराइल के सैनिक” होने का आरोप है.
रॉयटर्स ने बताया कि ईरान में ये गिरफ्तारियां हालिया सुरक्षा अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल-अमेरिका से संबंधों के आरोप में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है.
dharmpath.com dharmpath