ईरान में भूकंप के झटके, 75 घायल

तेहरान, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के कर्मानशाह प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें 75 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईरान के भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 34.16 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 45.66 डिग्री पूर्वी देशांतर रहा।

भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, भूकंप के बाद अब तक 15 आफ्टरशॉक आए हैं।

एक मेडिकल अधिकारी ने तसनीम समाचार एजेंसी को बताया कि अधिकतर घायलों को बाहर निकलते वक्त चोटें लगी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493