ईरान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

तेहरान, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के कोहगिलुये और बोयर-अहमद प्रांत के चोरम क्षेत्र में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ईरान के भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 50.790 डिग्री पूर्वी देशांतर और 30.594 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था।

भूकंप के झटके ईरान के खुजेस्तान प्रांत के उत्तरी शहरों में महसूस किए गए।

स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पांच लोग घायल हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में घरों को नुकसान पहुंचा है।

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमों को इस क्षेत्र में भेजा है।

साथ ही, प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव दल भी मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493