ईरान युद्ध में 32 भारतीयों की अब तक मौत

नई दिल्ली-विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार (30 जुलाई 2026) को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ईरान जंग से जुड़ी जानकारी शेयर की. कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि मिडिल ईस्ट मं 2026 से अब तक 10 भारतीय नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है. 75 भारतीय घायल हुए हैं. प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को जरूरी मदद मुहैया कराई गई है.

सरकार के मुताबिक, 16 भारतीयों की मौत में सऊदी अरब में 1, कुवैत में 2, ओमान में 8, इराक में 1 और संयुक्त अरब अमीरात में 4 भारतीय शामिल हैं. UAE में 32, ओमान में 24, कतर में 4, कुवैत में 13, सऊदी अरब में 1 और इजरायल में 1 भारतीय घायल हुए हैं.

सरकार ने यह भी बताया कि कतर के रास लाफान गैस प्लांट में हुए ईरान के हमले में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. सरकार ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए परिवारों को हरसंभव सहायता दी गई है. घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया गया है. भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा.

सरकार ने बताया कि 16 में से 5 मामलों में मुआवजा जारी किया जा चुका है. युद्ध क्षेत्र से जुड़े मामलों में DGMA वेलफेयर स्कीम (सीफेयरर्स वेलफेयर फंड सोसाइटी-SWFS) तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493