ईवा लोंगोरिया को बच्चे पसंद हैं

लॉस एंजेलिस, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया को बच्चे पसंद हैं और वह पति जोस बैस्टन से अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक, लोंगोरिया पहली बार मां बनने जा रही हैं लेकिन वह पति बैस्टन की पहली शादी से हुए तीन बच्चों नतालिया, मैरियाना और जोस की मां भी हैं।

सूत्र ने बताया, “लोंगोरिया ने बैस्टन के तीनों बच्चों को मां का प्यार देने के बाद मातृत्व सुख लेने की सोची। उन्हें बच्चे पसंद हैं लेकिन केवल इसी चीज पर वह केंद्रित नहीं रही।”

लोंगोरिया चार माह की गर्भवती हैं। वह पहले भी बैस्टन की बेहतरीन पिता होने की तारीफ कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493