इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एक अदालत ने मंगलवार को पवित्र ग्रथों का आरोपी मानते हुए 25 साल कैद की सजा सुनाई है।
वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, लाहौर के एक सेशन अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई।
अदालत ने गवाहों और वकीलों के बयानों को सुनने के बाद जुल्फिकार को पवित्र ग्रथों का अपमान करने का दोषी ठहराया।
अदालत ने दोषी की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने का भी आदेश दिया है।
युवक के खिलाफ 2006 में रेस कोर्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath