ईशानी शर्मा ने 1 दिन में खाई 40 कप आईसक्रीम

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से अभिनय के मैदान में उतर रहीं ईशानी शर्मा ने शो के सेट पर गर्मी से राहत पाने के लिए 40 कप आईसक्रीम खा ली।

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से अभिनय के मैदान में उतर रहीं ईशानी शर्मा ने शो के सेट पर गर्मी से राहत पाने के लिए 40 कप आईसक्रीम खा ली।

शो के एक दृश्य के लिए एक आईसक्रीम ट्रक मंगवाया गया था और शो के सभी कलाकारों ने मौके का फायदा उठाते हुए जी भर कर आईसक्रीम का लुत्फ उठाया।

‘अनोखी तिलक मेहरा’ का किरदार निभा रहीं ईशानी को शो के एक दृश्य में आईक्रीम के विभिन्न स्वाद चखने थे। दृश्य की शूटिंग खत्म होने तक ईशानी गर्मी से राहत पाने के लिए 40 कप आईसक्रीम खा चुकी थीं।

ईशानी ने एक बयान में कहा, “मौसम में बेहद गर्मी और उमस है और मैं यह जानकर उत्साहित थी कि मुझे आईसक्रीम के सभी स्वाद चखने थे। शो से जुड़े सभी लोग दृश्य फिल्माए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि सभी आईक्रीम खाना चाहते थे।”

ईशानी ने कहा, “मैं पूरा दिन अपनी पसंदीदा वनीला आईसक्रीम खाती रही। उस दिन की शूटिंग खत्म होने तक मैं 40 कप आईसक्रीम खा चुकी थी।”

‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ स्टार प्लस पर छह जून से प्रसारित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के मध्य वर्ग के एक परिवार की युवती अनोखी की कहानी दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493