मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर दोबारा एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया। दोनों ने बच्ची का नाम मिराया रखा।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा : “हमारे घर में आपका स्वागत है। बेबी गर्ल मिराया तख्तानी। 10 जून, 2019 को पैदा हुईं। बड़ी बहन राध्या। गर्वित माता-पिता ईशा और भरत।”
इस तस्वीर के कैप्शन में ईशा ने लिखा : “आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”
दिग्गज अभिनेता धमेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2012 के जून में भरत से शादी की थी। उनकी पहली बेटी राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ।
dharmpath.com dharmpath