ईसीबी के निदेशक पद से स्ट्रॉस का इस्तीफा

लंदन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बीबीसी के अनुसार, 41 वर्षीय स्ट्रॉस साढ़े तीन साल तक निदेशक के पद पर बने रहे। उन्होंने मई में अपनी पत्नी रूथ के कैंसर के इलाज के कारण ब्रेक लिया था।

स्ट्रॉस के इस्तीफा देने के बाद एंडी फ्लावर को अंतरिम निदेशक बनाया गया है। नए निदेशक की नियुक्ति तक फ्लावर अपने पद पर बने रहेंगे।

स्ट्रॉस ने कहा, “2019 इस देश में क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा साल है।”

इंग्लैंड अगले वर्ष एशेज के साथ ही क्रिकेट विश्व कप की भी मेजबानी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493