ईस्ट बंगाल के नए कोच बने ट्रेवर मोर्गन

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के अग्रणी फुटबाल क्लबों में से एक-ईस्ट बंगाल के नए कोच के रूप में ट्रेवर जेम्स मोर्गन को नियुक्त किया गया है।

विश्वजीत भट्टाचार्य द्वारा ईस्ट बंगाल के कोच पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद आगामी फेडरेशन कप टूर्नामेंट के लिए ट्रेवर (59) को कोच बनाया गया है।

क्लब के सचिव एस. राजन दासगुप्ता ने यहां संवादाताओं से कहा, “हमने उन्हें आगामी फेडरेशन कप के लिए मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है। हम उनके कार्यकाल के बारे में यहां उनके आने के बाद चर्चा करेंगे।”

ट्रेवर इस क्लब के कोच का पद दूसरी बार संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने 2010-2013 के बीच ईस्ट बंगाल का नेतृत्व किया था।

ट्रेवर के नेतृत्व में ईस्ट बंगाल 2012 फेडरेशन कप जीत चुका है। वह वर्तमान में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम केरला ब्लास्टर्स के सहायक कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493