ईस्ट बंगाल ने कोस्टा रिका के एकोस्टा के साथ किया करार

कोलकाता, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब ने रूस में जारी फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली कोस्टा रिका के डिफेंडर जॉनी एकोस्टा जमोरा के साथ करार किए जाने की बुधवार को घोषणा की।

34 साल के एकोस्टा आगामी सीजन में ईस्ट बंगाल से जुड़ेंगे। उन्होंने विश्व कप में कोस्टा रिका के लिए ग्रुप चरण के तीनों मैच खेले थे। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 69 मैचों में तीन गोल किए हैं।

एकोस्टा ने एक बयान में कहा, “ईस्ट बंगाल भारत में सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक है। इस नए क्लब के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य अन्य भारतीय फुटबालरों को प्रोत्साहित करना और उन्हें दिशा दिखाना है और साथ ही ईस्ट बंगाल की जीत में योगदान देना है।”

एकोस्टा ने 2004-05 सीजन में कोस्टा रिका क्लब सांतोस डी गौपाइल्स से अपने पेशेवर करियर का पदार्पण किया था। उन्होंने मार्च 2011 में अर्जेटीना के खिलाफ कोस्टा रिका के लिए अपना पहला मैच खेला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493