ईस्ट बंगाल ने राल्ते का करार बढ़ाया

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आई-लीग में बीते सीजन दूसरे पायदान पर रहने वाली ईस्ट बंगाल ने बुधवार को अनुभवी ललरिंडिका राल्ते के करार को दो वर्षो तक के लिए बढ़ा दिया। राल्ते को डीका के नाम से भी जाना जाता है।

क्लब ने बयान में कहा, “पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डीका ने टीम की प्रेरणा और मजबूती का स्तंभ बने रहने पर अपनी खुशी जाहिर की है। वह कोच एलेजांड्रो के मार्गदर्शन में खेलना जारी रखकर खुश हैं और क्लब के समर्थकों को भारत में बेहतरीन मानते हैं।”

बयान में कहा गया, “डीका आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं।”

बीते सीजन चेन्नई सिटी एफसी ने आई-लीग का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493