नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ई-ब्रांड की अग्रणी कंपनी हुवेई होनर ने भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है।
कंपनी की सायना के साथ यह साझेदारी भारत में उसके अगले दौर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ई-ब्रांड भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।
हुवेई इंडिया के भारत में उपभोक्ता व्यापार समूह के अध्यक्ष एलेन वांग ने एक बयान में कहा, “हम सायना के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा कर काफी खुश हैं। सायना ने पूरे विश्व में लोगों को नई चुनौतियों से लड़ने और अपनी जगह बनाने के लिए प्रेरित किया है।”
सायना ने कहा कि वह कंपनी के साथ जुड़ कर काफी उत्साहित हैं।
सायना ने कहा, “साहसी होने के लिए आपको एकाग्र और दृढ़संकल्पित होना पड़ता है। अपने पहले बैडमिंटन टूर्नामेंट से लेकर अंतिम शॉट तक, साहसी होने के कारण मैंने कई चुनौतियों को पार किया है जिसकी मुझे काफी खुशी है।”
dharmpath.com dharmpath