वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस) भारत में दिल संबंधी बीमारियों के लिए उच्च रक्तचाप सबसे सामान्य कारण है। यह बात मरीजों पर किए गए अध्ययन में सामने आया।
10 हृदयरोग विभागों के 68,196 मरीजों में से लगभग 30 प्रतिशत मरीजों में उच्च रक्तचाप की समस्या है। उच्च रक्चाप के बाद मधुमेह, तंबाकू का सेवन और उच्च कोलेस्ट्रॉल इसके कारण हैं।
शोधकर्ताओं ने हृदय देखभाल में सुधार के लिए प्रभावी क्षेत्रों और कदमों की जांच के लिए अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के पिनेकल इंडिया गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम का इस्तेमाल किया।
इससे यह पता चला कि चुनौतियों के बावजूद भारत जैसे संसाधन सीमित परिवेश में मरीजों के दिल की देखभाल की गुणवत्ता का अध्ययन करना आसान है।
इस शोध को अमेरिकी पत्रिका ‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ में प्रकाशित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath