Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » उच्च स्तरीय हॉकी खेलता है भारत : जापान कोच

उच्च स्तरीय हॉकी खेलता है भारत : जापान कोच

मस्कट (ओमान), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की राष्ट्रीय टीम के कोच सीजफ्रीड एकमान का कहना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम उच्च स्तरीय खेल खेलती है।

उल्लेखनीय है कि एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान को भारत ने रविवार देर रात खेले गए हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में 0-9 से हार का सामना करना पड़ा।

जापान के कोच सीजफ्रीड ने कहा, “भारतीय टीम उच्च स्तरीय खेल खेलती है। हमारे खिलाफ उनके आक्रामक हमले बेहद शानदार रहे। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम बेहतरीन थी। शारीरिक रूप से भारतीय टीम हमसे अधिक मजबूत है।”

सीजफ्रीड ने कहा कि भारतीय टीम को देखकर ऐसा लगता है कि वह कुछ कर दिखाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को खेलते हुए देखने में उन्हें आनंद आता है क्योंकि यह टीम जीतने के लिए खेलती है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता के रूप में उतरी है। अब तक अपने तीनों राउंड-रोबिन मैच खेल चुकी भारतीय टीम का अगला मुकाबला मलेशिया से होगा।

उच्च स्तरीय हॉकी खेलता है भारत : जापान कोच Reviewed by on . मस्कट (ओमान), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की राष्ट्रीय टीम के कोच सीजफ्रीड एकमान का कहना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम उच्च स्तरीय खेल खेलती है। उल्लेखनीय है कि ए मस्कट (ओमान), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की राष्ट्रीय टीम के कोच सीजफ्रीड एकमान का कहना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम उच्च स्तरीय खेल खेलती है। उल्लेखनीय है कि ए Rating:
scroll to top