उज्जव राणा निभाएंगे भगवान विष्णु की भूमिका

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता उज्जवल राणा आगामी हास्य धारावाहिक ‘नारायण नारायण चुलबुले नारद की नटखट लीलाएं’ में भगवान विष्णु की भूमिका में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि यह एक खास किरदार है।

उज्जवल पूर्व में ‘मेहर’ और ‘साथिया’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे कॉमेडी करने में हमेशा ही मजा आया है, लेकिन यह रंगमंच के लिए प्रतिबंधित है। मैंने कुछ धारावाहिकों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन पहली बार मुझे एक अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है।”

नारद मुनी और दुनियाभर में मशहूर उनके कारनामों पर आधारित ‘नारायण नारायण चुलबुले नारद की नटखट लीलाएं’ भगवान विष्णु और नारद मुनी के बीच के खट्टे-मीठे रिश्ते को दिखाएगा।

धारावाहिक छह अप्रैल से बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित होना शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493