उज्जैन:दिन में भिक्षावृत्ति और रात में देह व्यापार

उज्जैन-बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की धार्मिक पहचान के पीछे एक भयावह सच्चाई सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां दिन में भीख मांगती नजर आने वाली सैकड़ों किशोरियों को रात होते ही जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। अंग्रेजी अखबार फ्री प्रेस ने एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के सर्वे रिपोर्ट के हवाले से इस संगठित शोषण तंत्र को उजागर किया है। मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस सीएम मोहन यादव पर हमलावर है।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन नगर में 3,000 से 3,500 भिखारी सक्रिय हैं। यह आंकड़ा 26 प्रमुख स्थानों के अध्ययन से सामने आया है। हालांकि, अब तक सिर्फ 138 महिला भिखारियों का ही आधिकारिक दस्तावेजीकरण हो पाया है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को दिन में भीख और रात में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार इस धंधे में शामिल अधिकांश महिलाएं और लड़कियां अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि तस्करी, दबाव और शोषण के जरिए इसमें फंसाई गई हैं। उन्हें बाहरी इलाकों से लाकर गिरोहों की निगरानी में रखा जाता है। मामला सामने आने के बाद विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने कहा कि यह नारी शक्ति वंदन की कड़वी सच्चाई है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481