उज्जैन:महाकाल मंदिर परिसर के बाहर किन्नरों की अश्लीलता

उज्जैन –महाकाल मंदिर में किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। भक्तों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बता दें कि इससे पहले भी मंदिर के बाहर फिल्मी गानों पर नृत्य करते हुए एक महिला श्रद्धालु का वीडियो सामने आ चुका है। इसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की है।

ताजा वीडियो मंदिर के निकास द्वार का है। इसमें चार किन्नर मंदिर के बाहर फिल्मी गाने पर अश्लील नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस जगह पर हमेशा किन्नरों का जमवड़ा लगा रहता है और वे श्रद्धालुओं से रुपये मांगते हैं। यदि श्रद्धालु रुपये देने से आनाकानी करे, तो ये किन्नर अश्लील हरकत व अभद्रता करने लगते हैं।

विडंबना है कि किन्नरों की ये हरकत पुलिस व निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों के सामने भी जारी रहती है और सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था का दावा करने वाले मंदिर के अध‍िकारियों ने कभी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। चिंतामन व कालभैरव मंदिर में भी समस्या केवल महाकाल मंदिर के बाहर ही नहीं, किन्नरों का जमावड़ा चिंतामन गणेश तथा कालभैरव मंदिर के मुख्य द्वार पर भी दिनभर रहता है। यहां भी इनकी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। चिंतामन गणेश मंदिर में नवविवाहित युगल आते रहते हैं। किन्नर इनसे मोटी रकम वसूलते हैं। यहां भी पुलिस श्रद्धालुओं का बचाव नहीं करती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493