उज्जैन: महाकाल के खजाने में महाशिवरात्रि पर्व पर आये एक करोड़ से अधिक रुपये

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि और महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्थानीय के साथ देश-विदेश से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। शिवनवरात्रि के दौरान 10 दिनों में मंदिर समिति को लड्डू प्रसाद विक्रय व अन्य स्रोतों से 1 करोड़ 31 लाख 97 हजार 43 रुपए की आय हुई है। मंदिर के अनुसार शिवनवरात्रि के प्रारंभ 13 फरवरी से 22 फरवरी तक 195 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी का विक्रय हुआ। इससे इन 10 दिनों में 50 लाख 69 हजार 940 रुपए के लड्डू विक्रय किए गए।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ा था। करीब 2 लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह के समय पहली बार दर्शनार्थियों की कतार चार किलोमीटर लंबी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493