उज्जैन- बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि विधायक गोलू शुक्ला और उसके बेटे रुद्राक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही महाकाल प्रशासक अपना इस्तीफा दें। दरअसल, श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उसके बेटे रुद्राक्ष जबरन घुस गए थे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसकर कुकर्म किया गया है। हमारी एक ही मांग है कि महाकाल प्रशासक इस्तीफा दे और विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही, हमें यह जानकारी भी चाहिए कि विधायक को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति किसने दी।
प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने कहा कि महाकाल मंदिर बीजेपी के बाप का हो गया है। यहां मंत्री, विधायक और उनके पुत्र गर्भगृह में जा सकते हैं लेकिन आम आदमी का प्रवेश पूरी तरह बंद है। मंदिर की देहरी तक पहुंचने के मामले में 2 साल पहले कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी के खिलाफ महाकाल समिति ने एफआईआर दर्ज की थी।
dharmpath.com dharmpath