‘उड़ता पंजाब’ का शाहिद का पहला लुक जारी

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का पहला लुक जारी हो गया है। इसमें वह एक पंजाबी रॉक स्टार की तरह नजर आ रहे हैं।

फिल्म में शाहिद ‘टॉमी सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं।

शाहिद ने अपने इस लुक को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “मिलना है टॉमी सिंह से?”

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, पंजाब के जाने-माने अभिनेता-गायक दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘जब वी मेट’ के बाद एक बार फिर शाहिद और करीना को साथ काम करते देखा जाएगा।

फैंटम प्रोडक्शन हाउस और बालाजी मोशन निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493