‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं ने एफसीएटी में अपील की

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। विवादों में घिरी ‘उड़ता पंजाब’ के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा है कि बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का फिल्म में कट लगाने से संबंधित पत्र मिलने के बाद उन्होंने फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) में अपील की है।

अनुराग ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्र्ट्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) की ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कई निर्देशकों की मौजूदगी में कहा, “बुधवार को पहलाज निहलानी जी ने नए आरोप लगाए। उन्होंने सोमवार को पहले यह कहा कि उनका सर्टिफिकेट तैयार है और हम में से कोई भी इसे लेने नहीं पहुंचा। हमने मंगलवार को उन्हें आधिकारिक बयान देने के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा, जिस पर उनके कार्यालय की ओर से हस्ताक्षर किए गए और उसे स्वीकार किया गया। हम एक ऐसे व्यक्ति को अपने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नहीं देखना चाहते।”

उन्होंने कहा, “हम बुधवार को उच्च न्यायालय गए। पहली सुनवाई के बाद हमें फिल्म में कट लगाने से संबंधित प्रमाण-पत्र मिले। हमने फौरन एफसीएटी में अपील की। देखते हैं, क्या होता है।”

‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होनी है। अनुराग ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493