‘उड़ता पंजाब’ देखने के बाद अभिषेक से जलन हुई : सुधीर

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। ‘इनकार’, ‘ये साली जिंदगी’ और ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ सरीखी फिल्मों के निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि उन्हें ‘उड़ता पंजाब’ देखने के बाद इसके निर्देशक अभिषेक चौबे से जलन महसूस हुई। उन्होंने उनकी अलग सोच और फिल्म निर्माण के जुदा स्टाइल की तारीफ की।

सुधीर ‘7 आवर्स टू गो’ फिल्म की स्क्रीनिंग पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “उड़ता पंजाब’ बहुत बढ़िया फिल्म है। अभिषेक चौबे कमाल के निर्देशक हैं। उनकी फिल्में ‘इश्किया’ एवं ‘डेढ़ इश्किया’ और उनके सोचने का तरीका बहुत अलग है। वह बहुत ही असाधारण एवं नये तरीके से सोचते हैं। उनके दृश्य इतने अलहदा हैं कि मुझे उनकी फिल्में देखने के बाद जलन महसूस हुई।”

अभिषेक चौबे ने अपने करियर की शुरुआत विशाल भारद्वाज के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। वह विशाल के बैनर के लिए ‘इश्किया’ एवं ‘डेढ़ इश्किया’ फिल्म बना चुके हैं। विशाल के बैनर से बाहर ‘उड़ता पंजाब’ उनकी पहली फिल्म है, जो पिछले दिनों जबर्दस्त विवादों में रही।

सुधीर ने कहा, “मुझे ‘उड़ता पंजाब’ वाकई अच्छी लगी। इसे देखते वक्त आप किरदारों के साथ कहानी में बह जाते हैं और बाकी सब भूल जाते हैं..सभी ने बहुत बढ़िया काम किया है। दिलजीत बहुत बढ़िया हैं।”

सुधीर इस वक्त अपनी फिल्म ‘दासदेव’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा एवं राहुल भट्ट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493