‘उड़ता पंजाब’ मुझे डराने वाली फिल्म : शाहिद

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ‘हैदर’ में अपनी अदाकारी के लिए वाहवाही लूटने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ उन्हें अब तक सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्म है।

33 वर्षीय शाहिद ने ट्विटर पर इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़े डर को साझा किया। उन्होंने पटकथा की तस्वीर का लिंक भी पोस्ट किया।

शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे द्वारा निभाया गया अब तक का सबसे ज्यादा डराने वाला रोल। मुझे नहीं पता कि मैं इसे सही से कैसे निभाने वाला हूं। भाग्य के साथ देने की कामना करें।”

अभिषेक चौबे निर्देशित ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद वर्ष 2007 के बाद दोबारा करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493