मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ को आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा।
दोसांझ ने अपने ट्विटर पर फिल्म में अपने किरदार की पहली झलकी का एक वीडियो साझा किया है।
इससे पहले फिल्म में शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया गया था और वह एक पंजाबी रॉक स्टार की तरह नजर आ रहे हैं। वह इस फिल्म में टॉमी सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म से दोसांझ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘जब वी मेट’ के बाद एक बार फिर शाहिद और करीना को साथ काम करते देखा जाएगा।
फैंटम प्रोडक्शन हाउस और बालाजी मोशन निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath