‘उड़ता पंजाब’ से ज्यादा ईमानदार फिल्म कोई नहीं : अनुराग

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। ‘उड़ता पंजाब’ के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा है कि फिल्म पंजाब की वास्तविक स्थिति का ‘ईमानदारीपूर्ण’ चित्रण है। फिल्म नशे की समस्या से जूझते पंजाब पर आधारित है।

अनुराग ने सोमवार रात ट्वीटर पर लिखा, “उड़ता पंजाब’ से ज्यादा ईमानदार कोई फिल्म नहीं है। इसका विरोध करने वाले असल में नशे को बढ़ावा देने के दोषी हैं।”

अनुराग की ओर से यह बयान सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म के निर्माताओं से कथित तौर पर फिल्म का पंजाब से ताल्लुक न दिखाने के लिए इसमें बदलाव करने के लिए कहे जाने पर आया है। यह फैसला संभवत: राजनीति से प्रेरित है।

शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म युवाओं के नशे की गर्त में डूबने पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493