‘उड़नछू’ में रजनीश दुग्गल के कई किरदार

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल अपनी आगामी फिल्म ‘उड़नछू’ में सात-आठ अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विपिन शर्मा कर रहे हैं।

यहां रजनीश ने कहा, “फिल्म में मैं एक ठग की भूमिका निभा रहा हूं। मेरे किरदार के कई शेड्स हैं, जिससे हास्य की संभावनाएं बनती हैं। फिल्म में मेरे सात से आठ तरह के किरदार हैं और मैं जानता था कि फिल्म में मेरे लिए बहुत कुछ करने को है।”

उन्होंने कहा, “मेरे किरदार का कोई नाम नहीं है। कहीं पर यह दक्षिण भारतीय है तो कहीं मराठी है। कहीं पर यह मुंबई का लड़का है तो कहीं अमीर व्यवसायी और कभी पुलिसवाला।”

रजनीश ने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही मे वह सनी लियोन के साथ ‘एक पहेली लीला’ में भी नजर आए थे।

‘उड़नछू’ के बारे में रजनीश ने कहा, “यह एक व्यंग्य है जो समाजिक विषय पर आधारित है। इसमें होने वाली घटनाओं से अधिकांश लोग अपनी दिनचर्या में रू-ब-रू होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493