‘उड़न कार’ पर नासा संग उबर का समझौता

वाशिगटन, 9 मई (आईएएनएस)। उड़न कार की अपनी अवधारणा पर गंभीरता दिखाते हुए राइड मुहैया करानेवाली कंपनी उबर ने नासा के साथ दूसरे अंतरिक्ष अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते का लक्ष्य शहरी हवाई यातायात (यूएएम) से संबधित अवधारणाओं और प्रौद्योगिकी का पता लगाने का है, ताकि आबादी वाले इलाकों में भविष्य में आसमान में परिवहन की सुरक्षित और कुशल प्रणाली का विकास हो सके।

नासा ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि इस समझौते के तहत, उबर शहरी विमानन राइडशेयर नेटवर्क के बारे में अपनी योजनाओं को साझा करेगी।

नासा भीड़-भाड़ वाले वातावरण में छोटे विमानों से लेकर डिलिवरी करनेवाले ड्रोन्स और लंबवत उड़ान भरने और उतरने वाले यात्री विमानों के प्रभाव का आकलन करने के लिए नवीनतम एयरस्पेस प्रबंधन कंप्यूटर मॉडलिंग और सिमुलेशन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी।

यह नासा का यूएएम परिचालन को लेकर मॉडलिंग और सिमुलेशन का इस प्रकार का पहला समझौता है।

नासा की ‘शहरी हवाई यातायात’ की परिभाषा में शहर के अंदर यात्रियों या माल को ले जाने के लिए एक सुरक्षित और कुशल प्रणाली शामिल है, जो चालक के साथ हो या चालक रहित हो।

नासा के एयरोनॉटिक्स रिसर्च मिशन डायरेक्टोरेट के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जैवोन शिन ने एक बयान में कहा, “शहरी हवाई यातायात लोगों के सफर के तरीके में उसी तरह से क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जिस तरह से स्मार्टफोन ने हमारी जीवनशैली में बदलाव किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493