मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-अभिनेता सलमान युसुफ खान छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ान’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।
सलमान टेलीविजन रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के विजेता रह चुके हैं। वह ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। वह अब ‘उड़ान’ में नजर आएंगे। वह इसमें ‘चकोर'(स्पंदन चतुर्वेदी) को बचाते नजर आएंगे।
सलमान ने इससे पहले ‘वांटेड’ और ‘एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
सलमान की मौजूदगी वाली ‘उड़ान’ की यह कड़ी 11 जनवरी को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगी।
dharmpath.com dharmpath